रुद्रपुर, जून 12 -- खटीमा, संवाददाता। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 13 और 14 जून को दो दिवसीय कार्यक्रम में क्षेत्र के ग्राम बग्गा 54 एवं भगचुरी में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य ने जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ तैयारियों का जायजा लिया तथा कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री क्षेत्रवासियों से सीधे संवाद करेंगे और विकास कार्यों से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों के मद्देनजर नौसर मंडल अध्यक्ष शोभनाथ मौर्य ने बताया कि कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों एवं प...