साहिबगंज, नवम्बर 13 -- साहिबगंज। मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना तथा जोड़ा बैल वितरण योजना के तहत लाभुकों के चयन के लिए जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक गुरुवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में डीसी हेमंत सती की अध्यक्षता में हुई। बैठक में डीसी ने दोनों योजनाओं से संबंधित पात्र लाभुकों के चयन प्रक्रिया की विस्तारपूर्वक समीक्षा की तथा पारदर्शिता एवं प्राथमिकता के आधार पर चयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को लाभुक चयन में किसी प्रकार की अनियमितता नहीं बरतने और सभी प्रखंडों से प्राप्त प्रस्तावों की सावधानीपूर्वक जांच करने का निर्देश दिया। बैठक में जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. दिनेश कुमार, जिला गव्य विकास पदाधिकारी डॉ. रामसीरक प्रसाद ,पाकुड़ विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद कलीमुद्दीन सहित संबंधित विभागीय पदाधिकारी मौजूद...