मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना में अनियमितता के आरोप
बोकारो, जुलाई 11 -- बोकारो, प्रतिनिधि। चंदनकियारी प्रखंड में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत लाभ वितरण में बड़े पैमाने पर अनियमितता के आरोप सामने आए हैं। लाभार्थियों ने पशुपालन विभाग व संबंधित वेंडरों पर ब्रॉयलर, सूकर, लेयर व बकरा विकास योजनाओं में निर्धारित मानकों के अनुरूप लाभ नहीं देने का आरोप लगाया है।
लाभार्थियों के अनुभव संथाल लाघला गांव की लाभार्थी लखी देवी ने बताया कि उनके नाम पर सूकर विकास योजना के तहत 67 हजार रुपये की योजना स्वीकृत हुई थी। इसके तहत उन्हें पांच सूकर व केवल दो बोरी दाना दिया गया। उनका आरोप है कि सूकर का चारा देने के बजाय उन्हें ब्रॉयलर का दाना उपलब्ध कराया गया। वहीं, सिमुलिया गांव की लाभार्थी रूबी देवी ने बताया कि उनके नाम पर ब्रॉयलर विकास योजना स्वीकृत हुई थी। योजना के तहत 500 चूजे व छह बोरी दाना दिया गया, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.