धनबाद, फरवरी 12 -- धनबाद, संवाददाता। डीसी आदित्य रंजन ने बुधवार को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना की समीक्षा की। उन्होंने लाभुकों को बकरा व सुकर विकास, बैकयार्ड लेयर कुक्कुट पालन सहित अन्य योजनाओं की जानकारी ली। जिला परिषद अध्यक्ष व उप विकास आयुक्त ने मुखिया व पंचायत सचिव के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर योजनाओं का लक्ष्य निर्धारित करने का निर्णय लिया। दो गाय, पांच गाय, दस गाय योजना, जोड़ा बैल वितरण योजना के क्रियान्वयन, पशु-पक्षी शेड के निर्माण सहित अन्य की समीक्षा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...