चक्रधरपुर, अप्रैल 29 -- सोनुवा। सोनुवा प्रखंड कार्यालय परिसर में 20 सूत्री जिला उपाध्यक्ष दीपक प्रधान ने मंगलवार को 10 लाभुकों के बीच मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत सूकर का वितरण किया। उन्होंने लाभुकों को सूकर पालन कर स्वरोजगार से जुड़ कर आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की यह योजना पलायन रोकने के लिए काफी हद तक सहायक हो रही है। मौके पर प्रधान ने लाभुक गणेश मुखी, रामराय बोयपाई, दुखु मुर्मू, शिबानी हेम्ब्रम, राजेन चाकी, संजीत सोरेन, मेघांश गागराई, किशोर सोरेन, मानसिंह हाईबुरु, ललिता मांझी के बीच सुअर का वितरण किया। मौके पर पशु चिकित्सक डॉ. राकेश जोजो, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी विष्णु मिंज आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- किसानों को सब्सिडी पर मिलेंगे दुधारू पशु

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...