गुमला, जून 6 -- घाघरा। मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत हिंडाल्को सीएसआर के सहयोग से शनिवार को पांच पशुपालकों के बीच पांच-पांच बकरियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ. सीमा एक्का ने लाभुकों को पशुपालन संबंधी आवश्यक जानकारी दी तथा पशुओं के रखरखाव, रोगों से बचाव और उपयोगी दवाइयों का भी वितरण किया।इससे पूर्व 29 पशुपालकों के बीच बकरी, मुर्गी के चूजे एवं बत्तख के चूजे वितरित किए जा चुके हैं। मौके पर प्रमुख सविता देवी, शोभा रानी मोहंती, नीरज कुमार, सरिता देवी, मुखिया राजेश बड़ाईक सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...