नई दिल्ली, मई 8 -- नई दिल्ली, का. सं.। तीस हजारी कोर्ट ने दिल्ली की मुख्यमंत्री पर हमले के आरोपियों की याचिका पर हुए जेल प्रशासन से जवाब तलब किया है। दोनों आरोपियों ने जेल में जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश निशांत गर्ग की अदालत ने मामले में नोटिस जारी कर 22 मई तक जेल प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है। साथ ही जेल अधिकारियों को तत्काल दोनों आरोपियों राजेशभाई खिमजीभाई सकरिया और तहसीन रजा शेख की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा है। आरोपियों के अधिवक्ता सिद्धांत मलिक ने अदालत को बताया कि उनके मुवक्किलों को जेल के भीतर लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- दिल्ली की जेलों में क्षमता से दोगुना कैदी, NCRB की रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे उन्हें अन्य कैदियों से जान का गंभीर खतरा है। उन्होंने अदालत में एक सीडी...