मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार
चंदौली, अगस्त 26 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने अलीनगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी आशीष शुक्ला को गिरफ्तार कर कार्रवाई करने में जुटी है। हालांकि वायरल वीडियो का हिन्दुस्तान अखबार पुष्टि नहीं करता है। भाजपा कार्यकर्ताओं के अनुसार बीते सोमवार की रात 10 बजे सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें आशीष शुक्ला नामक युवक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहा था। वीडियो सामने आने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी फैल गई। इस दौरान मंगलवार को करीब आधा दर्जन भाजपा कार्यकर्ता अलीनगर थाने पहुंचे और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.