जमशेदपुर, जुलाई 27 -- मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार राशि किस-किस मद में खर्च करना है, इसको लेकर स्पष्ट दिशा निर्देश जारी कर दिये गए हैं। पंचायती राज निदेशक राजेश्वरी बी ने सभी उपायुक्त, डीडीसी सह जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी और सभी जिला पंचायत राज पदाधिकारी को इस आशय की जानकारी पत्र जारी कर दे दी है। इसमें विस्तार से उन मदों का उल्लेख किया गया है, जिन पर पुरस्कार राशि खर्च की जा सकती है। इससे पूर्व स्पष्ट दिशा निर्देश नहीं होने की वजह से कठिनाई हो रही थी। यह भी पढ़ें- पांच ग्राम पंचायतों को मिलेगा मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कारपंचायत कार्यालय के सुदृढ़ीकरण कार्य आदर्श पंचायत कार्यालय के सुदृढ़ीकरण कार्य हेतु हेल्प डेस्क को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु रजिस्टर, टेबुल, कुर्सी, कंप्यूटर, प्रिंटर आदि की खरीद की ...