बोकारो, अप्रैल 23 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना अन्तर्गत बोकारो जिले के पेटरवार प्रखंड के बुंडू पंचायत को प्रोत्साहन योजना के सूची में शामिल किया गया है। बुंडू पंचायत में मूल्यांकन वर्ष 2024-25 अंतर्गत स्वच्छ एवं स्वस्थ के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने की पंचायत को पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना की श्रेणी में रखा गया है। उक्त जानकारी बुंडू पंचायत की मुखिया निहारिका सुकृति ने दी। कहा कि मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के लिए चयनित किये गए पंचायत को आगामी 24 अप्रैल को रांची के खेलगांव स्थित इन्डोर स्टेडियम में मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना अन्तर्गत चयनित उत्कृष्ट ग्राम पंचायतों, पंचायत समिति, जिला परिषद को प्रोत्साहित करने हेतु पुरस्कार वितरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री की ओर से...