सिमडेगा, अप्रैल 24 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना, अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 से सरकार द्वारा योजना का प्रारंभ किया गया है। बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले वैसे ग्राम पंचायत, पंचायत समिति एवं ग्राम सभाओं को निम्न श्रेणी में सम्मानित किया जाना है। पुरस्कार योजना हेतु जिला के सभी 94 ग्राम पंचायतों द्वारा पंचायत स्तर की जानकारी की प्रविष्टि ऑनलाईन पोर्टल पर किया गया। जिससे प्रखण्ड एवं जिला द्वारा अनुमोदन प्रदान करते हुए अग्रेत्तर कार्रवाई हेतु पंचायत राज विभाग में समर्पित किया गया था। तत्पश्चात् विभाग द्वारा सिमडेगा जिला अन्तर्गत ग्राम पंचायत टाटी, लम्बोई, जलडेगा, नवाटोली, कोचेडेगा, जोकबहार एवं बम्बलकेरा तथा पंचायत समिति जलडेगा को राज्य द्वारा चयनित किया गया। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन ...