गाज़ियाबाद, जुलाई 17 -- गाजियाबाद, संजीव वर्मा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गाजियाबाद को 868.17 करोड़ रुपये की 90 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। मुरादनगर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने 685.14 करोड़ रुपये की लागत वाली 57 परियोजनाओं का शिलान्यास तथा 183.03 करोड़ रुपये की लागत वाली 33 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से गाजियाबाद के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाएं मजबूत होंगी तथा आवागमन, आवास, पेयजल और शहरी विकास को नई गति मिलेगी। शिलान्यास की प्रमुख परियोजनाओं में सबसे अहम 125 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला हापुड़ चुंगी फ्लाईओवर रहा। इसके निर्माण से दिल्ली-हापुड़ रोड पर जाम की समस्या में काफी राहत मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा मतौर-डोला सीमा के बीच हिंडन नदी पर 2...