नई दिल्ली, जुलाई 31 -- पूर्वी विनोद नगर स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शुक्रवार को आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 'विद्या वाहिनी' का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली 9वीं कक्षा की 3 हजार से ज्यादा छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें वितरित कीं। मुख्यमंत्री ने बताया कि अगले एक माह के भीतर 1.40 लाख छात्राओं को साइकिल वितरित की जाएंगी। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री एवं दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा और दिल्ली सरकार के शिक्षा मंत्री आशीष सूद भी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री तीन हजार छात्राओं को देंगी 'विद्या वाहिनी' साइकिलेंयोजना का उद्देश्य इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह कार्यक्रम नारी शक्ति के सम्मान और प्रत्येक बेटी को शिक्षा के ...