पटना, मई 12 -- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हिमंत बिस्वा सरमा को पुनः असम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को ट्वीट किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और हिमंत बिस्वा के नेतृत्व में असम निरंतर विकास, सुशासन, सांस्कृतिक गौरव एवं जनकल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित करता रहे, यही कामना है। मां कामाख्या एवं भगवान श्रीराम से हिमंत बिस्वा के सफल, यशस्वी एवं जनसेवा से परिपूर्ण कार्यकाल की मंगलकामना करता हूं। मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल हुए। इसके पहले उन्होंने गुवाहटी, असम में नीलांचल पर्वत स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता कामाख्या देवी के दर्शन किया और मां कामख्या से सभी के कल्याण, सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। यह भी पढ़ें- लगभग 6 साल इंतजार, फिर सरकार; दूसरी ...