नई दिल्ली, जून 22 -- -मुख्यमंत्री ने कहा कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा

पीड़ित परिवारों से मुलाकात नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता सैदुलाजाब में भवन ढहने और हौज रानी में हुए भीषण अग्निकांड के पीड़ित परिवारों से सोमवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली सचिवालय में मुलाकात की। उन्होंने अपने परिजनों को खोने वाले परिवारों को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह सहायता राशि सौंपी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इन हादसों में शामिल दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सरकार ठोस कदम उठा रही है।

हादसों का प्रभाव मुख्यमंत्री ने कहा कि 30 मई को सैदुलाजाब में इमारत ढहने की घटना और 3 जून को हौज रानी में हुए अग्निकांड में जिन लोगों की जान गई, उनकी क्षति कभी पूरी नहीं की जा सकती। सैद...