रुद्रपुर, जुलाई 3 -- खटीमा। राजधानी देहरादून में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) द्वारा आयोजित एक भव्य समारोह में खटीमा स्थित स्वास्तिक अस्पताल को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया।गुरुवार को अस्पताल परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अस्पताल प्रशासन ने इस उपलब्धि को चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य कर्मचारियों की कड़ी मेहनत, सेवा-भाव, मरीजों के विश्वास तथा कम शुल्क में गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता का परिणाम बताया। अस्पताल के प्रबंध निदेशक वरुण अग्रवाल ने मुख्यमंत्री से सम्मान प्राप्त करना गर्व और आत्मीयता का क्षण बताते हुए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि खटीमा सहित प्रदेश के सीमांत क्षेत्रों में कार्यरत चिकित्सकों के समर्पण और टीमवर्क के कारण ही बेहतर स्वा...