मुख्यमंत्री ने सुनी नागरिकों की समस्याएं, दिए समाधान के निर्देश
नई दिल्ली, जून 3 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता मुख्यमंत्री जन सेवा सदन में बुधवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों से सीधे संवाद किया। मुख्यमंत्री ने उनकी समस्याओं, शिकायतों और सुझावों को गंभीरता से सुना। इस दौरान बड़ी संख्या में नागरिक अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक और प्रशासनिक समस्याओं को लेकर जन सेवा सदन पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मामलों के तुरंत और प्रभावी समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए।जनसुनवाई के दौरान नागरिकों ने दिल्ली नगर निगम, पुलिस, शिक्षा, सामाजिक कल्याण, राजस्व और अन्य विभागों से संबंधित विभिन्न समस्याएं मुख्यमंत्री के सामने रखी। नगर निगम से जुड़ी समस्या लेकर आए नागरिकों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.