वाराणसी, जुलाई 30 -- वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिनी प्रवास कर रवानगी से पहले गुरुवार की सुबह 7.35 बजे श्रावण मास के पहले दिन काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने गर्भगृह में बाबा का सविधि षोड्षोपचार पूजन किया। तत्पश्चात कालभैरव मंदिर भी गए। यहां पूजन के साथ ही आरती भी की।सर्किट हाउस में उन्होंने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों संग चर्चा की। सुबह 9.55 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड से गाजीपुर के मुहम्मदाबाद के लिए रवाना हो गए। योगी मंगलवार की शाम बनारस पहुंचे थे। उन्होंने यहां भाजपा के समरसता संकल्प अभियान के तहत कलश यात्रा को रवाना किया। संत रविदास की जन्मस्थली सीरगोवर्धनपुर की मिट्टी भरे 131 कलश को भाजपा 27 राज्यों तक पहुंचाएगी। यह भी पढ़ें- समरसता संकल्प अभियान पांच चरणों में पूरा होगा भाजपा ने यह अभियान रविदास जी के 650वें जयंती वर्ष क...