पटना, मार्च 26 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जयंती पर सम्राट अशोक को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। गुरुवार को इस अवसर पर आयोजित राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री ने सम्राट अशोक कन्वेंशन केन्द्र स्थित सम्राट अशोक की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने श्रद्धांजलि दी है। मौके पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि व डॉ. चंद्रशेखर सिंह, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर, डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम, एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.