लखनऊ, जनवरी 31 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संत शिरोमणि संतगुरु रविदास की जयंती पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि संत रविदास के विचार कालातीत, सार्वभौमिक और समाज को दिशा देने वाले हैं। उन्होंने सामाजिक समरसता, समानता और मानवीय गरिमा के मूल्यों को अपनी वाणी और कर्म के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया। सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ उनके विचार वर्तमान में भी समाज को जागृत करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि संत रविदास की जन्मस्थली सीर गोवर्धन, प्राचीन और सांस्कृतिक नगरी काशी में स्थित है। यह उत्तर प्रदेश के लिए गौरव की बात है। उनका प्रसिद्ध कथन 'मन चंगा तो कठौती में गंगा' आंतरिक पवित्रता, नैतिकता और आत्मशुद्धि के भाव को सरल और प्रभावी रूप में व्यक्त करता है। माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर ही उनका जन्म हुआ था इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.