विकासनगर, अगस्त 14 -- स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहीदों के परिजनों के सम्मान एवं उनसे संवाद की कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को भाऊवाला स्थित शहीद अमित कुमार अंथवाल के आवास पर पहुंचे और उनके परिजनों से भेंट की। मुख्यमंत्री ने शहीद के पिता नागेंद्र प्रसाद सहित परिवार के अन्य सदस्यों से उनकी कुशलक्षेम जानी तथा वीर सपूत को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए शहीद के परिजनों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि उन वीर सपूतों के सर्वोच्च बलिदान को स्मरण करने का भी पावन पर्व है, जिन्होंने राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पित किया। यह भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस के 14 अफसर-कर्मियों को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शहीदों के परिवारों के प्रत...