लखनऊ, सितम्बर 16 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्वकर्मा जयंती पर सभी हस्तशिल्पियों, कारीगरों, अभियंताओं व प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजन, कौशल और निर्माण के आराध्य हैं। उनकी जयंती हमें श्रम और हुनर के सम्मान के साथ राष्ट्र एवं समाज के निर्माण में अपना योगदान देने की प्रेरणा देती है।मुख्यमंत्री ने कहा कि देश और प्रदेश के आर्थिक विकास में तकनीकी विशेषज्ञों, अभियन्ताओं, कारीगरों और हस्तशिल्पियों का महत्वपूर्ण योगदान है। उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में कारीगर एवं हस्तशिल्पी अपने पारम्परिक कौशल के माध्यम से आजीविका अर्जित कर रहे हैं। पीढ़ियों से चली आ रही उनकी कला और शिल्प परम्परा प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत के साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूत आधार प्रदान...