मुख्यमंत्री ने विधायकों से विकास कार्यों का मांगा प्रस्ताव
मिर्जापुर, मार्च 10 -- मिर्जापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी विधानसभा चुनाव का रोडमैप तैयार करने में जुट गए हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने सोमवार को जिले के विधायकों के साथ वर्चुअल बैठक कर त्वरित विकास योजना के तहत प्रत्येक विधानसभा से कम से कम दस प्रस्ताव भेजने का सुझाव दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए जिन कार्यों की सर्वाधिक आवश्यकता हो उनका प्रस्ताव तैयार कर भिजवाया जाए। जिले के अधिकारी उसी प्रस्ताव के अनुरूप विकास कार्य कराएंगे। कलक्ट्रेट परिसर स्थित जिला सूचना विज्ञान केंद्र में जुटे जिले के विधायकों और अधिकारियों की संयुक्त बैठक में मुख्यमंत्री ने नए विकास कार्यों का प्रस्ताव एक सप्ताह के अंदर शासन को भेजने का निर्देश दिए। इस कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं करने की हिदायत भी दी गई है। जिला सूचना विज्ञा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.