नई दिल्ली, अगस्त 10 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता दिल्ली विधानसभा में सोमवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 'विद्या वाहिनी योजना' के तहत कक्षा 9 में पढ़ने वाली 200 छात्राओं को साइकिल वितरित की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि यह पहल छात्राओं के लिए विद्यालय तक आवागमन को आसान बनाने के साथ-साथ उनकी शिक्षा की निरंतरता, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यह भी पढ़ें- विद्या वाहिनी योजना के तहत 200 छात्राओं को साइकिलें बांटीं: रेखा गुप्ताकार्यक्रम के महत्व मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने छात्राओं से संवाद करते हुए उन्हें साइकिल मिलने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि किसी भी बेटी को स्कूल तक पहुंचने में आने वाली दूरी या परिवहन की समस्या उसकी पढ़ाई के रास्ते में बाधा न बने। उन्होंने कहा कि 'विद्...