भभुआ, मार्च 5 -- अर्थाभाव की वजह से पढ़ाई छोड़नेवाली बेटियों को उड़ान भरने का दिया आयाम डिग्री-मेडिकल कॉलेज, बिजली, पेयजल, सिंचाई, गंगाजल लाने का कराया काम (पटना का टास्क) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब 18 फरवरी 2025 को प्रगति यात्रा पर अधौरा आए, तब उन्होंने वनवासियों की कई समस्याओं को न सिर्फ खत्म कराया, बल्कि उनके जीवन में विकास का रंग भरने का भी काम किया। जंगल और पहाड़ से घिरे अधौरा प्रखंड में डिग्री कॉलेज नहीं था। खासकर बेटियां बहुत मुश्किल से मैट्रिक-इंटर की शिक्षा प्राप्त कर पढ़ाई छोड़ देती थीं। क्योंकि उन्हें दूसरे शहर में जाकर पढ़ाई करने के लिए पैसे नहीं थे। अधिकतर लड़कियां आठवीं कक्षा तक ही पढ़ पाती थीं। क्योंकि उच्च विद्यालय उनके गांव से दूर थे और इंटर स्कूल का दर्जा बाद में मिला। लेकिन, मुख्यमंत्री ने 14 करोड़ की ला...