लखनऊ, नवम्बर 5 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिर्जापुर के चुनार रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त की और अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों को मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के भी निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री ने घायलों का समुचित उपचार करना का भी निर्देश दिया। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...