नई दिल्ली, मई 5 -- - मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि बंगाल की माताओं-बहनों ने आतंक को नकार कर चुनी सुशासन की सरकारनई दिल्ली प्रमुख संवाददाता पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने चितरंजन पार्क स्थित मां काली मंदिर में पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने इस जीत को भारतीय राजनीति का एक निर्णायक मोड़ बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक भगवा शान से लहरा रहा है। यह भी पढ़ें- भाजपा अध्यक्ष ने की कालिबाड़ी मंदिर में पूजा अर्चनामहिलाओं की शक्ति मंदिर में दर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का उल्लेख करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिन राजनीतिक दलों...