लखनऊ, मार्च 30 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान महावीर जयन्ती के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान महावीर का जीवन सत्य, अहिंसा, अपरिग्रह और आत्मसंयम जैसे शाश्वत मूल्यों की अमूल्य धरोहर है, जो समस्त मानवता के लिए मार्गदर्शक प्रकाशस्तम्भ के समान है। उनके द्वारा प्रदत्त 'जियो और जीने दो' का संदेश न केवल सामाजिक समरसता का आधार है, बल्कि वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में शान्ति, सह-अस्तित्व और मानवीय गरिमा की स्थापना का सशक्त सूत्र भी है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि इस पावन पर्व के अवसर पर हम सभी भगवान महावीर के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र और समाज के कल्याण में सक्रिय सहभागिता निभाएं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि महा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.