पटना, फरवरी 21 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को ताज होटल में बिहार कैंसर कॉन्क्लेव 2026 का उद्घाटन किया। आयोजकों ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिह्न और पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। कैंसर कॉन्क्लेव का आयोजन 21 और 22 फरवरी को किया गया है, जिसमें देश भर के प्रतिष्ठित चिकित्सक और विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं। बिहार कैंसर कॉन्क्लेव-2026 में कैंसर के निदान, उपचार और रोगियों के नवीनतम सेवाओं के संबंध में मंथन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से बिहार में कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक भी किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा, डॉ. एए हई, डॉ. अभिषेक आनंद सहित अन्य चिकित्सकगण और वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.