पटना, दिसम्बर 6 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शनिवार को डॉ. आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर पटना हाईकोर्ट के निकट उनकी प्रतिमा प्रांगण में राजकीय समारोह आयोजित किया गया। नीतीश कुमार ने बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, सांसद संजय कुमार झा ने भी बाबा साहेब को नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने भजन-कीर्तन, बिहार गीत के साथ बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जीवनी पर आधारित गीतों का गायन कर श्रद्धांजलि दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.