नई दिल्ली, मार्च 20 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता दिल्ली सरकार के आगामी बजट को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को दिल्ली सचिवालय में किन्नर समुदाय के प्रतिनिधियों से विशेष संवाद किया। इस दौरान समुदाय के सदस्यों ने अपने अनुभव, सुझाव और अपेक्षाएं मुख्यमंत्री से साझा कीं। मुख्यमंत्री ने सभी प्रतिभागियों से सीधे संवाद करते हुए उनकी बातों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि उनके समुदाय से प्राप्त सुझावों को आगामी बजट में प्राथमिकता दी जाएगी।इस संवाद के दौरान किन्नर समुदाय के प्रतिनिधियों ने 'सहेली पिंक कार्ड' के माध्यम से डीटीसी बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा के निर्णय के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके लिए सुरक्षित और सम्मानजनक रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएं, स्वास्थ्य सेवाएं आसान और संवेदनशील हों और कौशल व...