मुख्यमंत्री ने पार्किंग की जमीन बदलने की मंजूरी दी
फरीदाबाद, मार्च 14 -- चंडीगढ़/पलवल। मुख्यमंत्री ने पलवल में पार्किंग के लिए जमीन बदलने की मंजूरी दे दी है। इस जमीन पर पार्किंग स्थल और ऑफिसर-कम-कमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा। शनिवार को जारी बयान में खेल मंत्री गौरव गौतम ने यह जानकारी दी। मंत्री ने बताया कि हरियाणा सरकार ने शहरी स्थानीय निकाय विभाग के एक प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इस प्रस्ताव के तहत प्रांतीय सरकार की जमीन नगर परिषद पलवल को ट्रांसफर की जाएगी। जमीन वर्तमान कलेक्टर रेट के आधार पर दी जाएगी। इस जमीन का उपयोग शहर में पार्किंग की सुविधा विकसित करने और नगर परिषद के लिए ऑफिसर-कम-कमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनाने में किया जाएगा। इससे नगर परिषद को प्रशासनिक कार्यों के लिए बेहतर जगह मिल सकेगी और शहर में बढ़ती पार्किंग समस्या को भी कम करने में मदद मिलेगी। खेल मंत्री गौरव गौतम ने बताया कि पलव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.