पटना, मार्च 25 -- जदयू मीडिया पैनलिस्ट डॉ. मधुरेंदु पांडेय ने सोशल मीडिया संवाद में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी समृद्धि यात्रा के दौरान कैमूर और रोहतास की धरती पर विकास, सुशासन और जनसरोकार की ऐसी मिसाल पेश की है, जो बिहार की राजनीति में काम और परिणाम आधारित नेतृत्व की सबसे मजबूत पहचान बन चुकी है। कैमूर जिले में मुख्यमंत्री ने Rs.209 करोड़ की लागत से कुल 204 विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कर जिले को ऐतिहासिक सौगात दी। इसी प्रकार रोहतास जिले में भी मुख्यमंत्री ने विकास का एक ऐतिहासिक अध्याय लिखा है। रोहतास को Rs.480 करोड़ की लागत से 308 विकास योजनाओं की सौगात दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.