दुमका, फरवरी 4 -- दुमका, प्रतिनिधि। असम व बंगाल में झामुमो आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ सकती है। यह संकेत सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुमका के हवाई अड्डा पर मंगलवार को वापस रांची उड़ान भरने के पहले मीडिया से बातचीत के दौरान कही। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा का यह स्वतंत्र विचार है, इस विषय में पार्टी का जो विचार होगा उसके हिसाब से आगे बढ़ेंगें। कहा कि असम के क्षेत्रों में पूर्व से ही गुरुजी का भ्रमण होते रहा है। वहां के लोग पहले से ही झारखंड मुक्ति मोर्चा को जानते हैं। यहां से बहुत सारे आदिवासी समुदाय के लोग वहां हैं। वहां का चाय का व्यवसाय आदिवासियों के कंधे पर है। 100-150 वर्षो से अलग-अलग राज्यों में आदिवासियों को काम लेने के लिए बसा दिया गया है। वो भी अपनी मान्यता व अधिकार के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.