पटना, दिसम्बर 3 -- राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही उन्हें नमन किया। प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की 141वीं जयंती पर राजेन्द्र चौक स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। माल्यार्पण के पश्चात राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने स्वदेशी कंबल आश्रम की चरखा कात रही महिलाओं के बीच साड़ी वितरण कर उन्हें प्रोत्साहित भी किया। मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, विधायक श्याम रजक, अश्वमेघ देवी, विधान पार्षद कुमुद वर्मा आदि मौजूद रहीं। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने आरती पूजन, बिहार गीत एवं देश भक्ति गीत प्रस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.