लखनऊ, जनवरी 2 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली के फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल के आकस्मिक निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर कहा है कि उनका निधन अत्यंत दुःखद है। विनम्र श्रद्धांजलि। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...