देहरादून, दिसम्बर 31 -- गोपेश्वर। चमोली जिले में अलकनंदा नदी पर टीएचडीसी विष्णुगाड-पीपल कोटी की निर्माणाधीन 440 मेगावाट की जल विद्युत परियोजना में मंगलवार की रात्रि को सुरंग के अंदर हुई लोको ट्रेन ट्रेन दुर्घटना की घटना की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारी चमोली से दूरभाष पर वार्ता कर घटना की पूरी जानकारी ली और सभी घायलों को बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने और आवश्यकतानुसार उच्च चिकित्सालयों में रेफर करने के निर्देश दिए। हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार एवं पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार तत्काल जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचे तथा वहां भर्ती घायलों से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना और चिकित्सकों को घायलों के समुचित एवं बेहतर उपचार के निर्देश दिए। जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार ने जानकारी दी कि 70 श्रमि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.