समस्तीपुर, जून 25 -- खानपुर। खानपुर प्रखंड के कानू बिशनपुर पंचायत स्थित चकोटी मठ बुधवार को उस समय आस्था और श्रद्धा का केंद्र बन गया, जब बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भगवान विष्णु के 24 अवतारों की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होने पहुंचे। वैदिक मंत्रोच्चारण और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच मुख्यमंत्री ने भगवान विष्णु के 24 अवतारों की पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री दोपहर करीब 12:20 बजे इलमासनगर स्थित कोल्ड स्टोरेज परिसर में बने हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से उतरे। वहां से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सड़क मार्ग से चकोटी मठ पहुंचे। करीब 20 मिनट तक मठ परिसर में रहकर उन्होंने धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। इस दौरान मिथिला परंपरा के अनुसार उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। चकोटी मठ परिसर में 18 से 29 जून तक...