वाराणसी, जुलाई 30 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को काल भैरव मंदिर और काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन कर जनता की सुख-समृद्धि और लोक कल्याण की कामना की। उन्होंने अधिकारियों को सावन में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री पहले काल भैरव मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं आरती की। मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने भी हाथ जोड़कर उनका अभिवादन स्वीकार किया। दर्शन-पूजन के पश्चात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों को चॉकलेट दिया। मुख्यमंत्री के आत्मीय व्यवहार से बच्चे और उनके परिजन खुश दिखे। यह भी पढ़ें- काशी में सीएम: सीर में प्रवचन हॉल की सीएम से मांग काशी विश्वनाथ धाम ...