रांची, सितम्बर 13 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रक्षा बंधन के अवसर पर गढ़वा स्थित आरकेसीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की छात्राओं काजल कुमारी एवं सुश्री महालक्ष्मी केशरी द्वारा भेजी गई हस्तनिर्मित राखियों का उत्तर पत्र भेजकर दिया है।पत्र भेजकर जताया आभारमुख्यमंत्री ने अपने पत्र के माध्यम से छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया और लिखा कि रक्षा बंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पावन पर्व है। आपके द्वारा भेजी गई राखी प्राप्त हुई। आपका यह आत्मीय स्नेह एवं अपनापन पाकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता हुई, इसके लिए हृदय से धन्यवाद। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप एवं आपका समस्त परिवार सदैव सुखी, स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें।विद्यालय परिवार ने जताया आभारमुख्यमंत्री का पत्र प्राप्त होने पर विद्यालय की प्राचार्या ने सोशल मीडिया पर आभार व्यक्...