पटना, मई 15 -- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आईसीसी टी-20 विश्व कप 2026 में विजेता भारतीय टीम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बिहार को गौरवान्वित करने वाले क्रिकेटर ईशान किशन को एक करोड़ रुपये का चेक, प्रतीक चिह्न और अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने बधाई देते हुए कहा कि आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप 2026 की जीत में बिहार के क्रिकेटर ईशान किशन ने महत्वूपर्ण भूमिका निभाई। मेरी शुभकामना है कि वे भविष्य में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए नया कीर्तिमान रचें और देश का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि आप बिहार के बच्चों के लिए प्रेरणा हैं, हम आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।मुख्यमंत्री यह भी पढ़ें- ईशान किशन को सम्राट चौधरी ने दिया 1 करोड़ का चेक, बोले- बिहार का नाम यूं ही रोशन करते रहिए सचिवालय स्थित सीएम कार्यालय कक्ष में इस अवसर पर मुख्य...