मुरादाबाद, जून 19 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महानगर में स्थित रामायण वाटिका और संविधान साहित्य वाटिका की प्रशंसा की है। अयोध्या में एक जनसभा में बोलते हुए उन्होंने कहा कि मैं मुरादाबाद गया और वहां रामायण वाटिका और संविधान साहित्य वाटिका का भ्रमण किया। उन्होंने इनको सांस्कृतिक धरोहर, राष्ट्रीय गौरव और युवाओं को अपने इतिहास व मूल्यों से जोड़ने का एक उत्कृष्ट माध्यम बताया है। मालूम हो कि नगर निगम के द्वारा रामायण वाटिका और संविधान साहित्य वाटिका का भव्य रूप से निर्माण कराया गया है। जिसकी सराहना लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित कई अन्य कर चुके हैं। इन दोनों ऐतिहासिक स्थलों पर नगर निगम ने सांस्कृतिक और राष्ट्रवाद का अनूठा संगम प्रस्तुत किया है। यह भी पढ़ें- आज सीएम योगी जिले को देंगे कई सौगात

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...