मुख्यमंत्री ने किया जमालपुर प्रखंड की सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालय, बोचाही का वर्चुअल उद्घाटन
मुंगेर, जुलाई 19 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि।जमालपुर प्रखंड क्षेत्र के बोचाही स्थित सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालय का रविवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित उद्घाटन समारोह उत्साहपूर्ण और गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एलईडी स्क्रीन के माध्यम से किया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने ध्यानपूर्वक देखा और सुना। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वरीय उपसमाहर्ता पुष्पा कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्वेता कुमारी तथा विधायक प्रतिनिधि मुनीलाल मंडल शामिल हुए। विद्यालय के प्रधानाध्यापक राकेश कुमार ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.