पटना, जनवरी 27 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 77वें गणतंत्र दिवस पर सोमवार को अपने आवास एक, अणे मार्ग में झंडोत्तोलन किया। उन्होंने सशस्त्र टुकड़ियों की सलामी ली तथा सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बच्चों को मुख्यमंत्री ने जलेबी खिलाई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मौके पर राज्यसभा सांसद व जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, सचिव अनुपम कुमार, कुमार रवि, डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पुलिस महानिदेशक विशेष शाखा कुंदन कृष्णन सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.