जौनपुर, अप्रैल 27 -- केराकत, हिन्दुस्तान संवाद। केराकत कोतवाली क्षेत्र के महादेवा गांव से जुड़ी होनहार बेटी नेहा यादव ने उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शनिवार को लखनऊ में आयोजित नव नियुक्त आरक्षियों की पासिंग आउट परेड में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें सम्मानित किया। राजधानी लखनऊ में आयोजित समारोह में नेहा यादव ने समग्र प्रशिक्षण में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही सेरेमोनियल परेड में परेड कमांडर की जिम्मेदारी सफलतापूर्वक निभाकर अपनी नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मुख्यमंत्री ने नेहा को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। नेहा यादव पार्वती यादव की पुत्री हैं और मूल रूप से मौधा की निवासी हैं। यह भी पढ़ें- सीएम से पुरस्कार पाकर बढ़ा हौसला, डीजीपी ने दिलाई शपथ उ...