लखनऊ, अप्रैल 18 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अक्षय तृतीया व भगवान परशुराम जयंती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।उन्होंने कहा कि अक्षय तृतीया भारतीय सनातन संस्कृति की उस चिरंतन चेतना का प्रतीक है, जिसमें सृजन और साधना का अखंड प्रवाह निहित है। यह तिथि हमें स्मरण कराती है कि भारतीय जीवन दृष्टि में भौतिक समृद्धि और आध्यात्मिक उत्कर्ष परस्पर पूरक हैं। 'अक्षय' का भाव केवल धन या सम्पदा तक सीमित नहीं, बल्कि संस्कार, सेवा और समर्पण की अविनाशी परम्परा का परिचायक भी है।उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम भारतीय परम्परा में शास्त्र और शस्त्र के संतुलित समन्वय के आदर्श हैं। यह भी पढ़ें- अक्षय तृतीया की सुबह से ही शुभ मुहूर्त शुरू, जानें अपने शहर अनुसार अक्षय तृतीया का मुहूर्त उन्होंने धर्म की स्थापना के लिए अ...