मुंगेर, मार्च 20 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। मुंगेर जिले में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बाद एक अजीबोगरीब घटना हुई। एक बड़े सरकारी कार्यक्रम के खत्म होते ही वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए कृषि स्टॉल और सब्जियों की रंगोली से से लोगों ने सब्जियां उठाना शुरू कर दिया। हैरानी की बात यह रही कि इस दौरान एक अधिकारी भी सब्जियां लेते हुए कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुंगेर पहुंचे थे। इस दौरान हवाई अड्डा में विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉल में कृषि विभाग की ओर से लगाए गए स्टॉल आकर्षण का केंद्र बनी रही। यहां आलू, प्याज, बैंगन, गाजर सहित कई सब्जियों को प्रदर्शित किया गया था। इन स्टॉल का उद्देश्य किसानों और आम लोगों को आधुनिक खेती और उत्पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.