बोकारो, मार्च 2 -- जैनामोड़। जैनामोड़ स्थित जिला जनता दल यूनाइटेड कार्यालय में रविवार को जदयू जिलाध्यक्ष प्रदीप महतो के नेतृत्व में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 75वां जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। लोगों ने मुख्यमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु और सुखी जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मौके पर प्रदेश सचिव मनोज कुमार सिंह, जैना मुखिया आनंद कुमार महतो, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष संजय कुमार झा, जिला उपाध्यक्ष राजा पांडेय, सरत रजवार महासचिव विनय सिंह, सुधीर कुमार, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, कृष्णा सिंह, गणेश प्रजापति, संजय कुमार, ब्रह्मदेव दास, धर्मेंद्र कुमार महतो, महेश कुमार, वकील महतो, विजय कुशवाहा, प्रकाश कुमार महतो, महादेव महतो, पारस महतो, बबलू दास सहित अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...