नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- Nishant CM Demand: बिहार की राजनीति में सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का पॉलिटिकल वैल्यू काफी हाई हो गया है। अब उन्हें सीएम मटेरियल के रूप में देखा जा रहा है। पटना में एक के बाद एक आयोजनों में निशांत को मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग जोर पड़ रही है। सोमवार को नीतीश कुमार के सामने ही जदयू कार्यकर्ताओं ने निशांत कुमार जिंदाबाद के नारे लगे। निशांत को बिहार सीएम की कुर्सी पर बैठाने की मांग की गई है। रविवार को पटना में महिलाओं के एक संगठन ने नीतीश के बाद निशांत की मांग के साथ डेमोन्स्ट्रेशन किया गया। पार्टी में सदस्यता लेने के बाद से निशांत कुमार काफी एक्शन में हैं। पार्टी या सरकार में आने से पहले इन दिनों निशांत के साथ बड़े नेता भी फोटो खिंचवा रहे हैं और राज्य भर में जदयू के नेता और कार्यकर्ता निशांत कुमार का अभि...