मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज गुरुग्राम दौरे पर रहेंगे
गुड़गांव, अगस्त 3 -- गुरुग्राम,अमर मौर्य। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत गुरुग्राम दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री सर्वप्रथम भाजपा जिला कार्यालय गुरुकमल में आयोजित होने वाली विशाल संकल्प बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद वे संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही पवित्र कलश यात्रा को हरियाणा के सभी संगठनात्मक 27 जिलों के लिए विधिवत रवाना करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.